फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हादसे में घायल महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बथुआ के पास बीते दिनों हादसे में घायल महिला की सोमवार की रात मंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को उसकी शिनाख्त होने पर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

बथुआ निवासी 40 वर्षी गुड़िया पुत्र लक्कड़ पांच अगस्त को हादसे में घायल हो गई थीं। लोगों ने अज्ञात के रूप में उन्हें मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सोमवार की रात उनकी मौत हो गई। मंगलवार को उनकी शिनाख्त कराई गई। पुलिस ने शिनाख्त कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कटरा कोतवाल वेंकटेश तिवारी ने बताया कि अज्ञात के रूप में अस्पताल में भर्ती महिला की मौत होने पर शव की शिनाख्त कराई गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें