फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: घर के पास पेड़ पर फंदे से लटकी मिली महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सक्तेशगढ़। चुनार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जौगढ़ के पुरवा पतार गांव में बृहस्पतिवार सुबह घर के पास सीता वनवासी (38) का घर के पास पेड़ पर फंदे से लटका शव मिला। सुबह सोकर उठे पति को कमरे में पत्नी के न मिलने पर बाहर आकर खोजने पर वह पेड़ पर लटकी मिली। जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को फंदे से उतारकर जांच पड़ताल में जुटी। पेड़ काफी ऊंचाई पर है तो लग रहा है कि मकान की छत के जरीए पेड़ से लटककर जान दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी अर्जुन वनवासी ने बताया कि पत्नी सीता रविवार की रात खाना बनाकर खिलाई। परिवार के लोग प्रतिदिन की तरह भोजन कर सोने चले गए थे। रात में सीता कब घर से बाहर निकली। जानकारी नहीं हो सकी। सोमवार सुबह शौच के लिए घर के पीछे गए तो देखा कि सीता का शव पेड़ से साड़ी के सहारे लटकी हुई थी। घटना की जानकारी तत्काल प्रधान प्रतिनिधि अभय मान सिंह को दी। जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। अर्जुन वनवासी ने बताया कि 20 वर्षों से ससुराल में रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता ह। कुछ वर्ष पहले वह अपने बेटे के साथ रोजगार के सिलसिले में बाहर चला था। एक माह पहले लौटा है। पुत्र जिलाजीत वनवासी मजदूरी के लिए बाहर गया है। चुनार थानाध्यक्ष विजय शंकर पटेल ने बताया कि फंदे पर लटककर महिला ने जान दे दी। कारणों का पता नहीं चल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें