फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गला रेत कर लहूलुहान हालत में फेंकी मिली महिला, पहचान नहीं

विज्ञापन
कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा के पास लहुलूहान हालत में मिली महिला। स्रोत- सोशल मीडिया - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा के पास एक कारखाना के पास सोमवार सुबह लहुलूहान हालत में महिला मिली। उसके हाथ-पैर और शरीर पर चोट के निशान थे। गला रेता गया था।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आई। जहां से रेफर क दिया गया। बीएचयू में ऑपरेशन चल रहा है। पुलिस की टीम टीमें महिला की पहचान करने में जुटी है। बायोमैट्रिक से शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह लोगों ने सूचना दी कि नटवा स्थित कारखाने के पास महिला लहुलूहान हालत में पड़ी है। पुलिस पहुंची तो 40 वर्षीय अज्ञात महिला को बेहोश पाया। वह खून से लथपथ थी। गले पर कटे के निशान था। लग रहा है कि धारदार हथियार से गला रेता गया हो। हाथ और पैर पर भी चोट के निशान थे। आस-पास के लोगों से शिनाख्त नहीं हो सकी। अभी हालत स्थिर है। शिनाख्त के लिए पुलिस की तीन टीमाें को लगाया गया। ओझला आदि स्थान से कुछ लोग शिनाख्त करने आए पर शिनाख्त नहीं हो सकी। बायोमैट्रिक से शिनाख्त की जा रही है। महिला लहुलूहान हालत में थी। लग रहा है कि हत्या की नियत से ही फेंका था। होश में आने पर बयान से पता चल सकेगा कि किसने यह किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें