हलिया फाइल फोटो केड़वर गांव निवासी सरस्वती
हलिया। केड़वर गांव में घर के पास घूम रहे पशुओं को भगाने गई सरस्वती (52) का मंगलवार शाम पैर फिसल गया।
पत्थर पर सिर टकराने से गंभीर चोट लग गई। परिजन पीएचसी पटेहरा ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पति राजनारायण ने बताया कि सरस्वती (52) मंगलवार शाम करीब आठ बजे घर के पास घूम रहे पशुओं को दूर करने के लिए गई थीं। पैर फिसलने से वह पत्थर पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
डॉ राजकुमार ने बताया कि गिरने से महिला के सिर में गंभीर चोट आई थी, उनकी मौत हुई।
महिला की चार बेटियां हैं और सभी की शादी हो चुकी है। पति राजनारायण राजगीर मिस्त्री का काम करते हैं। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद