विंध्याचल। कोतवाली क्षेत्र के बावली चौराहा निवासी एक महिला की शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में बाथरुम में अचेतवस्था में मिली। परिजन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मायके वालों को सूचना दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र के बावली चौराहा निवासी टिंकू चौरसिया ने तीन माह पहले बोकारो निवासी सपना चौरसिया (25) से प्रेम विवाह किया था। उसके बाद टिंकू अपनी पत्नी के साथ बावली चौराहा स्थित मकान में रहता था। टिंकू पान की दुकान किया था। शनिवार की रात को सपना स्नान करने के लिए छत पर बने बाथरुम में गई। वहां पर वह अचेत हो गई। काफी देर तक नीचे आने पर पति टिंकू ऊपर जाकर देखा तो सपना बाथरुम में अचेतावस्था में पड़ी थी। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जंगी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर आए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर लड़की के मायके वालों को सूचना दिया। विंध्याचल कोतवाल शैलेश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।