फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 303 मरीजों का हुआ उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। विकास खंड छानबे के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर, अकोढी, विरौरा, नरोइया व कुशहा में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के दौरान 303 मरीजो की जांच व उन्हे दवा वितरण किया गया। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर में डा. गिरिजेश कुमार, डा. ज्योर्तिमय सिंह, डा. डी के मिश्र सहित सचिन सिंह, गोविन्द प्रसाद, लल्लू प्रसाद, रमेश चंद मौर्य, देवीप्रसाद, फैयाज खान की ओर से 63 मरीजों का इलाज किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई के चिकित्सा प्रभारी डा. रत्नाकर मिश्र ने बताया कि सभी केंद्रो का मिलाकर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में कुल 303 मरीजों का उपचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें