फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लकड़ी चुनने गई महिला की सर्पदंश से मौत

विज्ञापन
सर्पदंश से मृत लालगंज के कपर बथुआ गांव निवासी प्रमीला। स्रोत- परिवार
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के कपर बथुआ गांव में रविवार शाम लकड़ी चुनने गई प्रमिला (45) को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी लालगंज लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के कपर बथुआ गांव निवासी प्रमिला (45) रविवार शाम लकड़ी निकालने गई थी। इसी दौरान सर्प ने उसे डस लिया। परिजन आनन-फानन में उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रमिला के पांच बच्चों दिव्या, अंशु, मंशा, साजन और शिवनाथ का रो-रोकर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि सांप के डसने से महिला की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें