लालगंज। थाना क्षेत्र के तुलसी गांव के सामने फ्लाईओवर पर 30 वर्षीय महिला की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर महिला के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुटी है।
वाराणसी-रीवा फोरलेन सड़क पर तुलसी गांव के सामने 30 वर्षीय महिला की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों और पास पड़ोस के लोगों से शिनाख्त कराने की कोशिश की। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रही है। उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।