मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के दुुबार खुर्द नहर पुलिया के पास शुक्रवार की शाम सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। दुबरा पहाड़ी निवासी 35 वर्षीय लक्षना देवी पत्नी रामराज पटेल अपने भाई के साथ बाइक से अपने पाही बरकछा कोतवाली देहात जा रही थी। रास्ते में दुबार खुर्द नहर पुुलिया के पास सड़क हादसे में महिला बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी लालगंज ले आए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।