पड़री थाना क्षेत्र के अघवार गांव के पास सोमवार को दोपहर में अज्ञात वाहन के टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजवाया। इस बीच रास्ते में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
पड़री थाना क्षेत्र के टेंगराही रम्मल देवी (58) पत्नी बौड़म विश्वकर्मा की तबीयत खराब थी। वे सोमवार को दोपहर में दवा लेने के लिए अघवार गांव आई थीं। दवा लेने के बाद वे घर जाने के लिए सड़क पार कर रही थीं। सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन सवार ने उन्हें टक्कर मार दिया। इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला फरार हो गया।
राहगीरों ने पड़री पुलिस और एंबुलेंस को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची ने पुलिस ने महिला को अस्पताल भेजवाया। इस बीच उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। रम्मल देवी के पुत्र रमाशंकर विश्वकर्मा ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पड़री थानाध्यक्ष अजित श्रीवास्तव ने बताया कि अज्ञात वाहन के टक्कर से महिला की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर हादसा में शामिल वाहन सवार की तलाश की जा रही है।