पड़री थाना क्षेत्र के झिंगुरा के पास सोमवार को सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने रेल लाइन पर शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। उसकी शिनाख्त फेकन मांझी (44) निवासी निसरपुरा मोहम्मदपुर पटना बिहार के रूप में हुई। शिनाख्त आधार कार्ड में लगे फोटो से कराई गई। पटना पुलिस से बात करने पर परिजनों को जानकारी दी गई। परिजनों ने बताया कि फेकन तीन दिन पहले पटना से यहां मजदूरी करने आए थे।
झिंगुरा रेलवे स्टेेशन के पास एक 40 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सुबह रेल लाइन के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मामला जीआरपी से जुड़ा था। सूचना पर जीआरपी के उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को रेल लाइन से हटवाया।
जीआरपी प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रेल लाइन पर शव मिला है। उसके पास मिले आधार कार्ड में लगे फोटो के आधार पर कर ली गई है। परिजनों से बात कर सूचना दी गई है।