फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के बसुहरा गांव में रविवार की रात जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत हो गई। हलिया थाना क्षेत्र के बसुहरा गांव निवासी शीला (32) पत्नी शारदा रविवार को रात घर के अंदर कार्य कर रही थीं। उसी दौरान जहरीले जंतु ने पैर में काट लिया। इसकी जानकारी होने पर परिजन दवा कराने के बाद एक वैद्य के पास ले गए, लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद परिजन उन्हें मंडलीय अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई। शीला को चार पुत्रियां और एक पुत्र हैं। दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। पति शारदा मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें