फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटककर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र के चड़िया गांव में शनिवार को सुबह महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटककर जान दे दी। सूचना पर मायके वाले पहुंचे तो दोपहर में पंचायत हुई। इस दौरान ससुराल वाले शव लेकर कहीं चले गए। मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। रात में पुलिस ने शव मझवां गांव से बरामद किया। मायके वालों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के चड़िया गांव निवासी सरिता सिंह (35) की शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटक कर मौत हो गई। सरिता के ससुर ने उसके भाई विनय सिंह सूचना दी। विनय पटना (बिहार) में रहते हैं। विनय ने अपने घर जौनपुर के केराकत थाना गद्दी के नाऊपुर में अपने पिता पिता हृदय नारायण सिंह को फोन कर सूचना दी। परिजन पहुंचे तो शव को लिटाया गया था। मृतका के बड़े पिता प्यारे लाल पहुंचे तो वहां विवाहिता के गला और शरीर पर निशान दिखा। रात में गांव के लोग मायके वालों के साथ बात कर पंचायत करने लगे। इस बीच ससुराल वाले शव लेकर कहीं चले गए। मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मायके वालों के साथ घाट पर तलाश करने लगी। रात को मझवां गांव के पास से शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के भाई विनय सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बहन के देवर की शादी में आभूषण उनके यहां से बनवाया गया था। उसका 30 हजार रुपये बाकी था। पैसा नहीं देने के लिए बहन को प्रताड़ित किया जाता था। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी राम स्वरूप वर्मा ने बताया कि शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें