फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: फंदे से लटककर महिला की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला के फारम मौजा में मंगलवार को सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की फंदे से लटककर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के शेरुआ गांव निवासी राजकुमार कोल ने अपनी पुत्री रिंकी (23) की शादी तीन साल पहले संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला के फारम मौजा निवासी परदेशी कोल के पुत्र रामबाबू के साथ की थी। मंगलवार को सुबह रिंकी की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर मौत हो गई। सूचना पर मायके वाले वहां पहुंचे। रिंकी के पिता राजकुमार ने बताया कि शादी के बाद से ही पुत्री को उसका पति मारता-पीटता था। मंगलवार को पुत्री के ससुराल के पड़ोसी ने बताया की रिंकी की मौत हो गई है। मौके पर पहुंचे तो ससुराल के लोगों ने बताया कि फंदे से लटकने से मौत हुई है। राजकुमार ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए पुत्री की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया जा रहा था। रिंकी आठ माह की गर्भवती थी। सूचना पर पहुंची संतनगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण पता चल सकेगा। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें