फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जमीन संबंधी विवाद में जानलेवा हमला, चार पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के पिपाडाड़ पिववरवां गांव में जमीन संबंधी विवाद में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। हमले में घायल विद्यासागर की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

तहरीर में विद्यासागर ने बताया है कि घर के बाहर सड़क पर जाने के लिए एक ही रास्ता ढाई फीट चौड़ा है। उस रास्ते पर सोमवार की रात करीब आठ बजे आशू बिंद तथा तेजा बिंद ने ईंट की दीवार बनानी शुरू कर दी। छोटा भाई शिवसागर मना करने गया तो सभी ने उन पर और उनके भाई पर लाठी-ईंट आदि से हमला कर दिया। जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। देहात कोतवाल राणा प्रताप ने बताया कि आशू बिंद, तेजा बिंद, संजय बिंद, अंजनी बिंद के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें