फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आटा चक्की के पट्टे में हाथ फंसने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के कुशियरा गांव में शनिवार को देर शाम आटा चक्की में गेहूं पीसते समय महिला का हाथ पट्टे में फंस गया। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन जब तक आटा चक्की बंद कर महिला को पट्टे से बाहर निकालते, तब तक मौत हो चुकी थी। मौत होने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कुशियरा गांव निवासी राजबहादुर विश्वकर्मा की 40 वर्षीय पत्नी सुखवंती जीविकोपार्जन के लिए आटा चक्की लगाकर लोगों के गेहूं की पिसाई करती थीं। शनिवार को देर शाम वे गेहूं की पिसाई कर रही थीं। उसी दौरान उनका हाथ आटा चक्की के पट्टे में फंस गया। पट्टे की चपेट में आकर वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। सुखवंती की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आटा चक्की बंद कर पट्टे से बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सुखवंती की मौत से घर में कोहराम मचा गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि आटा चक्की में हाथ फंसने से महिला की मौत हो गई। परिजनों ने सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें