फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: यूपी में सपा के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी जदयू

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अखिलेश यादव के साथ चुनावी रैलियों में भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा धोखेबाज पार्टी है। वह लोगों की पीठ में छुरा भोंकती है। भाजपा से उनकी पार्टी का कोई वास्ता नहीं है।
विज्ञापन

ललन सिंह चंद्रदीपा स्थित जनता दल यूनाइटेड के शिविर कार्यालय में रविवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आईएनडीआईए गठबंधन व नेतृत्व को लेकर कहीं कोई गलतफहमी नहीं हैं। नीतीश कुमार ही विपक्षी एकता के सूत्रधार हैं। यह पूछे जाने पर कि आईएनडीआईए गठबंधन में वही लोग शामिल हैं जो ईडी के रडार पर हैं तो उन्होंने कहा कि यह सरकार अपनी मर्जी के मुताबिक तय कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में एनसीपी पर 71 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया गया, लेकिन 36 घंटे में ही भाजपा ने उनको अपनी वाशिंग मशीन में डालकर शुद्ध कर लिया। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के संबंध में उन्होंने कहा कि भाजपा सभी राज्यों में चुनाव हार रही है। तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में वह हार रही है। तेलंगाना में तो वह कहीं है ही नहीं। आईएनडीआईए की तरफ से प्रधानमंत्री के रूप में राहुल गांधी अथवा नीतीश कुमार को प्रोजेक्ट किए जाने संबंधी सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसी प्रकार हमास और इजरायल के बीच युद्ध के बारे में भी कोई विचार नहीं व्यक्त किया। इसके पूर्व उन्होंने विंध्याचल जाकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें