फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। गैपुरा-बिरोही रेलवे स्टेशन के मध्य ग्राम पंचायत अकोढ़ी के त्रिलोकापुरबारी व फतेबाबा के समीप शनिवार को सुबह नौ बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को रेल लाइन से हटवाकर शिनाख्त कराने के बाद परिजनों को सूचना दी।विंध्याचल थाना क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी हीरावती देवी (58) पत्नी स्व. वंश नारायण यादव ने आंख का इलाज कराया था। वे दवा लेने के लिए सुबह घर से निकली थीं। रेलवे लाइन पार कर उनको दवा लेने जाना था। वे त्रिलोकापुर बारी गांव के पास रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे में ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर अष्टभुजा चौकी प्रभारी अजय मिश्र मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका से चार पुत्र संजय कुमार, धर्मराज, धीरज व नीरज हैं। संजय कुमार ने बताया कि जबसे उनकी मां ने आंख बनवाया है, तभी से वे मानसिक रूप से भी परेशान चल रही थीं। सुबह दवा लेते जाते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। थानाध्यक्ष विंध्याचल अतुल कुमार राय ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें