फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गंगा में डूब रही महिला को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। नगर पंचायत के डीह मोहल्ले की एक महिला बरैनी घाट पक्का पुल के पास गंगा स्नान करते समय शनिवार को सुबह डूबने लगी। पास में ही बरैनी गांव के मछुआरे ने महिला को डूबते देख गंगा में कूदकर समय रहते बचा लिया। पुलिस को सूचना देकर एंबुलेंस बुलाकर महिला को कछवां स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया। जहां से महिला को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। कछवां के डीह मोहल्ला निवासी शालू उपाध्याय (30) पुत्री आद्या प्रसाद उपाध्याय शनिवार को एकादशी के दिन गंगा स्नान करने के लिए बरैनी घाट पर सुबह सात बजे आई थीं। गंगा किनारे बच्चों को बैठाकर स्नान करने लगीं। स्नान करते समय वे गहरे पानी में चली गईं। जिससे वह डूबने लगीं। स्नान करने गए मछुआरा राहुल साहनी व महेश सिंह ने कूदकर शालू को गंगा से बाहर निकाला। जब तक बाहर निकालते शालू उन्हें एंबुलेंस से कछवां सीएचसी में भेजवाया गया। जहां डाॅक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष राम स्वरूप वर्मा ने बताया कि गंगा स्नान करते समय डूब रही महिला को मछुआरों ने बचा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें