फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरवां। जमालपुर थाना क्षेत्र के जिवनाथपुर रेलवे स्टेशन के रेल लाइन पर रविवार को दोपहर में 50 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ। ट्रेन की चपेट में आने से महिला का चेहरा क्षत-विक्षत हो गया था। इसके चलते उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर करीब 12 बजे किसी ट्रेन की चपेट में आ जाने से महिला की मौत हो गई थी। महिला का शव रेल लाइन पर देख लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। काफी प्रयास के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला के शरीर पर बैगनी रंग की साड़ी, हरे रंग की ब्लाउज है। जमालपुर थानाध्यक्ष रामनरायन राम ने बताया कि महिला के पास पहचान से संबंधित कोई कागजात नहीं मिले हैं। ट्रेन की चपेट आ जाने से महिला का चेहरा और सिर क्षत-विक्षत हो गया था। तीन दिन में शिनाख्त नहीं होने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें