फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लेनदेन के विवाद में हुई मारपीट में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। थाना क्षेत्र के बरगवां गांव में शनिवार को देर शाम पैसे के लेनदेन के विवाद में मारपीट हो गई। हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे सीएचसी चचेरी मोड़ ले गए। जहां डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोेषित कर दिया। सूचना पर एसपी और एएसपी ऑपरेशन ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गांव निवासी रामबली ने नौ माह पूर्व जरूरत पड़ने पर गांव के ही रमजान अली को उधार पैसे दिए थे। आरोप है कि बकाया लेने के लिए जब वे बकाएदार के घर पहुंचे तो वह पैसा देने में आनाकानी करने लगा और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर भाग जाने के लिए कहने लगा कहा। इसके बाद वहां से रामबली घर वापस आ गया। इसके बाद बकाएदार रमजान अपनी पत्नी नफीसा बेगम तथा पड़री थाना क्षेत्र के दाढ़ीराम गांव निवासी गोलू सिंह रामबली के घर पहुंचे। आवाज देकर रामबली को बाहर बुलाया। बाहर आते ही गाली देकर हाथापाई करने लगे। बीच-बचाव करने गई रामबली की पत्नी कविता (35) को भी तीनों ने धक्का दे दिया। इससे वह जमीन पर गिर पड़ी। जमीन पर गिरने के बाद वह बेहोश हो गई। परिजन एंबुलेंस से उसे इलाज के लिए सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कविता की दो साल की एक पुत्री है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन और एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह पहुंचे। रामबली की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। इस बीच रविवार को सुबह लगभग 10:30 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गोल्हनपुर तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। चुनार कोतवाल नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया की तीनाें आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें