फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नशे में विवाद के बाद युवक ने लाठी से किया हमला, महिला की मौत

विज्ञापन
जिगना के खैरा गांव में मृत नियदरा देवी। स्रोत-परिवार
विज्ञापन
नशे में विवाद के बाद थाना क्षेत्र के खैरा गांव में बुधवार की रात 12 बजे अंकित ने राज नारायण पर हमला कर दिया। आरोपी ने बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे राज नारायण की पत्नी नियदरा देवी (72) पर लाठी से हमला कर दिया। बचाव करने गए महिला के परिवार के दो और लोगों पर भी हमला कर दिया। घटना में नियदरा देवी की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लाठी बरामद कर ली।
विज्ञापन

खैरा गांव निवासी लक्ष्मण ने बताया कि घर से कुछ दूरी पर पाही है। वहां पर पिता राज नारायण (75) रहते हैं। रात को गांव निवासी अंकित दुबे ने पिता पर हमला कर घायल कर दिया। सुबह भाई रमाकांत पाल कोचिंग पढ़ाने जा रहा था तो रास्ते में रोककर अंकित ने उस पर भी हमला कर दिया। इसी दौरान शौच के लिए जा रही माता नियदरा देवी (72) पर लाठी से हमला कर दिया। बचाव करने के लिए चाचा तेरसू पाल (65) गए तो उनपर भी हमला कर घायल कर दिया। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई ले जाया गया। डाक्टर ने मां नियदरा देवी को मृत घोषित कर दिया। घायल राज नारायण, तेरसू और रमाकांंत का इलाज कराया गया।
हत्या की सूचना मिलने पर जिगना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस छानबीन में जुटी। सीओ लालगंज अमर बहादुर भी पहुंचे। पुलिस ने आरोपी अंकित दुबे को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त लाठी बरामद करनेे के साथ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

- आरोपी अंकित पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। - अमर बहादुर, सीओ लालगंज।




अक्सर नशे में पाही पर जाता था अंकित
मिर्जापुर। अंकित अक्सर नशे में पाही पर राज नारायण के पास जाता था। ग्रामीणों को आशंका है कि बुधवार की रात नशे में जाने पर राज नारायण ने उसे जाने के लिए कहा होगा। इस बात को लेकर उसने पहले राज नारायण और फिर सुबह उनकी पत्नी और पुत्र पर हमला कर दिया। सीओ लालगंज अमर बहादुर ने बताया कि अंकित गांजा व अन्य नशे का आदी है। राज नारायण पाही पर रहकर खेत की रखवाली हैं। अंकित अक्सर शराब के नशे में वहां जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें