फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जंगल में मिला महिला का शव, परिवार में मची चीख-पुकार; विंध्य विश्वविद्यालय में करती थी मजदूरी

Mon, 09 Feb 2026 01:04 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले के मड़िहान जंगल में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख- पुकार मच गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
घटना के बाद रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के मड़िहान के देवरी कला जंगल में विंध्य विश्वविद्यालय के पास सोमवार की सुबह 45 वर्षीय महिला का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतका की पहचान सोनभद्र जिले के घोरावल थाना क्षेत्र के भैसवार निवासी तेतरा पत्नी रामपति के रूप में हुई। 

विज्ञापन


तेतरा देवी विंध्य विश्वविद्यालय में ठेकेदार के साथ मजदूरी करती थी। वह रोजाना शाम पांच बजे काम खत्म कर घर लौटती थी। रविवार को वह अपने सहकर्मी बलिराम मिस्त्री के साथ काम कर रही थी। बताया गया है कि महिला पिछले 15 दिनों से मजदूरी कर रही थी और इस दौरान केवल एक-दो बार घर गई थी। 

इसे भी पढ़ें; 'विरोध हो सकता है': दालमंडी में कार्रवाई से पहले एसीपी ने फोर्स को किया अलर्ट, बोले- बिना प्रोटेक्टर न जाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दिया गया। शव मिलने के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें