फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पति से झगड़े के बाद महिला ने पीया सिंदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। क्षेत्र के गांव निवासी महिला का पति से किसी बात पर सोमवार की रात झगड़ा हो गया। इसके बाद महिला ने सिंदूर पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया। 35 वर्षीय महिला का पति से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मरने की बात होने लगी। इसी बीच महिला घर के अंदर जाकर सिंदूर पी ली। कुछ देर बाद बेहोश हो गई। पति ने अन्य परिजनों को उसके बेहोश होने की बात बताई। सभी लोग उसे लेकर सीएचसी राजगढ़ पहुंचे। इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डॉक्टर संतलाल ने बताया कि महिला का उपचार चल रहा है। वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें