विंध्याचल। क्षेत्र के अमरावती चौराहा के पास सिगरेट मांगने के विवाद में युवकों ने बांका से हमला कर महिला को घायल कर दिया। इसके बाद तमंचे से फायरिंग कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर विंध्याचल थाने की पुलिस मौके पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच किया जा रहा। घायल महिला को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। थाना क्षेत्र के अमरावती चौराहा के पास गुड्डी देवी की गुमटी है। वहां पर पास में मछली की भी दुकान है। गुमटी पर पहुंचे चार युवकों ने सिगरेट की मांग किया। सिगरेट न देने पर मछली की दुकान में रखे बांका से गुड्डी (50) पर हमला कर दिया। जिसमें गुड्डी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। जब लोगों में शोर मचाया तो युवक तमंचे से हवाई फायरिंग किया। बदमाश फरार हो गए। सूचना पर विंध्याचल कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस घायल महिला को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर गए। महिला के सिर में चोट लगी है। सूचना मिलने पर सीओ सिटी मनोज गुप्ता भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किये। विंध्याचल कोतवाल अरविंद मिश्रा ने बताया कि गुमटी पर सिगरेट मांगने को लेकर हुए विवाद में पास में मछली की दुकान से बांका से हमला किया गया। इसके बाद हवाई फायरिंग कर बदमाश फरार हुए । जिसमें कुछ लोगों को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है।