फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की चपेट में आने से महिला और किशोरी झुलसीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में बृहस्पतिवार की शाम बिजली की चपेट में आने से महिला और किशोरी गंभीर रूप से झुलस गईं। आनन-फानन में परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए पीएचसी हलिया में भर्ती कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र के खम्हरिया गांव निवासी हसीना बेगम (35) पत्नी अजीमुद्दीन शाम पांच बजे के करीब अपने घर के बरामदे में बैठी हुई थीं। गरज-चमक के साथ हो रही बारिश के दौरान घर के पास बिजली गिरी। इसकी चपेट में आकर हसीना बेगम गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें परिजनों ने हलिया प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
इसी तरह हथेड़ा गांव निवासी राधा (14) पुत्री राजकुमार घर से कुछ दूरी पर किराना की दुकान से सामान लेने जा रही थीं। रास्ते में बिजली गिर पड़ी। इसकी चपेट में आने से किशोरी अचेत होकर सड़क पर गिर गई। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। आनन-फानन में परिजनों ने अचेत अवस्था में किशोरी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि बिजली की चपेट में आने से किशोरी की हालत गंभीर है। उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें