पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने 20 वीं अंतरजनपदीय वाराणसी जोन फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में भदोही को हराकर विजयी हुई मिर्जापुर की फुटबाल टीम को शील्ड और पांच हजार रुपया नगद देकर सम्मानित किया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने जवानों को ट्रैक सूट प्रदान करते हुए उन्हें बेहतर स्थान पर तैनात करने का आश्वासन दिया।
मालूम हो कि प्रतियोगिता के फाइल में मीरजापुर की पुलिस टीम ने भदोही को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से हराते हुए चल बैजयंती अपने नाम कर ली थी। प्रतियोगिता 18 से 20 फरवरी तक दोही में हुई थी।
जिसमें वाराणसी जोन की सभी टीमों ने हिस्सा लिया था। मिर्जापुर की फुटबाल टीम द्वारा जीत दर्ज करने पर पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फुटबाल टीम को सम्मानित किया।
आरक्षी श्याम नारायण चौहान के नेतृत्व में अयाज खां, आरक्षी जावेद खां, विजय दीप सिंह, शशि सिंह, फरीद खां, तौसिफ खां, इमरान खां, इरसाद खां, एनाम खां, धर्मपाल, अब्दुल, सलाम, राजीव यादव, इमरान खां, कृष्ण कुमार सिंह की टीम प्रतियोगिता में शामिल होने गई थी।
जिसने बेहतर खेल दिखाते हुए पूरे ट्रूनार्मेंट पर अपना दबदबा बनाए रखा और फाइनल में भदोही को धूल चटाते हुए ट्राफी पर कब्जा कर लिया।