फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत

विज्ञापन
Photo Title
विज्ञापन
बरियाघाट स्थित चित्रगुप्त मंदिर में श्री चित्रगुप्त सभा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय यम द्वितीया महोत्सव का बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में संरक्षक दिलीप श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भी अलग-अलग वर्गों में पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को संगठित रहने की जरूरत है। एकता में ही शक्ति है। इस दौरान दिलीप कुमार श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, अनिल कुमार वर्मा, सुधांशु अस्थाना, आश्लेष श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें