फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब फैक्ट्री पर छापा, छह बंदी

Wed, 25 Nov 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन के निर्देश पर राजगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी ने  राजगढ़ के कंजड़ बस्ती में मंगलवार की सुबह अवैध शराब के अड्डों पर औचक छापा मारा।
विज्ञापन


 छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 900  लीटर कच्ची शराब पकड़ा। करीब 90 कुंतल लहन बरामद कर नष्ट किया। इसके अलावा तीन भट्ठियों को तोड़ते हुए दो महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

 पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर चालान कर  दिया।
चौकी प्रभारी राजगढ़  भास्कर मिश्रा ने बताया कि  काफी दिनों  से सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र के कंजड़ बस्ती में भारी मात्रा में अवैध  तरीके से शराब बनाई जा रही है।
विज्ञापन


 इसको देखते हुए मंगलवार की सुबह करीब नौ  बजे बस्ती में औचक छापा मारा गया। पुलिस के छापेमारी की खबर लगते ही  अधिकांश् आरोपी भाग निकले। फिर भी पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों को  करीब 900 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी कराई तो लगभग एक दर्जन  स्थानों से 90 कुंतल लहन बरामद हुआ। जिसे तत्काल नष्ट करा दिया गया है। साथ  ही तीन भट्ठियां तोड़ी गईं।

वहीं दूसरी तरफ सोमवार की देर रात मड़िहान एवं राजगढ़ पुलिस ने क्षेत्र के नदिहार स्थित एक देशी शराब की दूकान पर औचक छापा मारा। छापेमारी के दौरान टीम ने  दूकान से नकली शराब बनाते समय सेल्समैन समेत तीन लोगों को दबोचते हुए दूकान को सील कर दिया।

आबकारी इंस्पेक्टर विजय पाल सिंह व मड़िहान थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि गत काफी दिनों सूचना मिल रही थी कि मड़िहान थाना क्षेत्र के नदिहार सिंह एक देशी शराब के दूकान पर दूकानदार समेत अन्य लोगों द्वारा कंपनी की दो शीशी शराब से पांच शीशी निकली शराब बनाने का काम कर रहे हैं।

 पंचायत चुनाव चलने के कारण इन दिनों यह धंधा जोरों से फूल फूल रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार की रात आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने दूकान पर छापा मार कर तलाशी कराई।

पाया कि दो शीशी शराब से केमिकल निकाल कर सेल्स मैन समेत अन्य लोग पांच शीशी शराब बना रहे हैं। जो कंपनी रेट पर बेची जा रही शीशी के दाम पर ही लोगों को बेचा जा रहा था।
विज्ञापन


 इस तरह की लगभग सात पेटी नकली शराब रखी थी जिसे जब्त कर लिया गया। मामले की जानकारी होने पर पहुंचे एसडीएम मड़िहान जनेंद्र सिंह ने दूकान को सील करवा दिया।

साथ ही  सेल्समैन संतोष जायसवाल समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभ्ाी का आबकारी अधिनियम में चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें