मिर्जापुर। बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में शुक्रवार को वाईफाई सुविधा का शुभारंभ हो गया। बीते दिनों कुलपति के दौरे के दौरान आचार्य प्रभारी ने बताया कि नए वर्ष पर जनवरी में वाईफाई सुविधा शुरू करने की बात कही थी। शुक्रवार को वरिष्ठ अभियंता ज्ञान सिंह पटेल ने वाईफाई की लॉगिन आईडी आचार्य प्रभारी को प्रदान किया। इसके बाद परिसर में वाईफाई सुविधा का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर डॉ. आनंद गोपाल बन्दोपाध्याय, प्रो. आशीष सिंह, डॉ. बीएमएन कुमार, डॉ. शशिधर, डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, डॉ. संदीप चौधरी, डॉ. आशीष लतारे, डॉ. एमके नन्दी, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. मृणालकान्त हालदार, अलियार प्रसाद आदि मौजूद रहे।