फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पूरे दिन में बदलेगा घंटे भर का पर्यटन, मिलेगी मिर्जापुर रुकने की वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्य काॅरिडोर के लोकार्पण और आगामी परियोजनाओं के मूर्त रूप लेते ही जिले का पर्यटन पूरे दिन का हो जाएगा। पर्यटकों के यहां रुकने का समय बढ़ जाएगा। अभी कुछ घंटों तक ही रुकने वाले सैलानी पूरा दिन यहां बिता सकेंगे। ऐसे में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। लोगों के घूमने-टहलने के लिए खूबसूरत स्थल तो होंगे ही, यहां रात में रुकने की वजह भी होगी। शासन स्तर पर मिर्जापुर को प्राकृतिक पर्यटन के साथ आध्यात्मिक पर्यटन का हब बनाने की तैयारी की जा रही है। अभी यहां आने वाले पर्यटक कुछ घंटे ही रुकते हैं। विंध्याचल मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद लौट जाते हैं। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पांच सौ करोड़ से ज्यादा की कई परियोजनाएं चल रही हैं। विंध्य कारिडोर के साथ ही गंगा घाट भी विकसित किए जा रहे हैं। इसके अलावा अष्टभुजा और कालीखोह को भी काॅरिडोर के रूप में विकसित करने का काम शुरू हो गया है। रामेश्वरम मंदिर को भी नया रूप दिया जाएगा। साथ ही मिर्जापुर के प्राकृतिक पर्यटन से जुड़े स्थल लखनिया दरी, चूना दरी, सिद्धनाथ दरी, विंढमफाल के विकास को लेकर जिला प्रशासन योजना तैयार कर रहा है। यहां बुनियादी सुविधाओं के साथ सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। ऐसे में यहां आने वाले पर्यटकों के पास घूमने के कई विकल्प मिलेंगे। इससे क्षेत्र के विकास के साथ ही रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें