फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट और अपहरण के दो आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सिटी ब्लॉक के पहाड़ी गांव से नवनिर्वाचित प्रधान भोला नाथ गिरि और उसके पुत्र कुलदीप का अपहरण कर पिटाई करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को रोजवेड बस स्टैंड से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सिटी ब्लॉक के पहाड़ी गांव से प्रत्याशी भोलानाथ गिरि को 699 मत मिले थे। उनके प्रतिद्वंद्वी राजेश यादव को 698 मत मिला। आरओ ने भोलानाथ गिरी को प्रमाण पत्र दिया। जिसके बाद वह अपने पुत्र के साथ घर जा रहे थे। एक वोट से हारे प्रतिद्वंद्वी मतगणना स्थल के बाहर बथुआ से प्रधान व उसके पुत्र को स्कॉर्पियो में बैठा कर अपहरण कर लिया और दूर ले जाकर उनकी पिटाई की। सूचना पर पुलिस पहुंच गई ने दोनों केे छोड़ाया। भोलानाथ गिरी की तहरीर पर पुलिस ने 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को पुलिस ने रोडवेज के पास से राजेश पुत्र चिखुरी व संदेश पुत्र फुलचंद्र निवासर पहाड़ी कोतवाली देहात को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार आरोपितों को जेल भेजने के साथ अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें