फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसके सिर बंधेगा ताज, फैसला कल

Sat, 31 Oct 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मतगणना एक नवंबर को होगी। जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार सिंह ने मतगणना को सकुशल संपन्न कराने के लिए जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती किया है।

जिनकी निगरानी में ब्लाकों पर निर्धारित स्थानों पर मतगणना होगी। ब्लाकों पर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। मतगणना परिसर में प्रत्याशी, मतदान एजेंट और मतगणना एजेंट ही प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन


 मतगणना के लिए न्याय पंचायतवार एजेंटों का पास ब्लाकों पर आरओ द्वारा बनाया जा रहा है। सिटी ब्लाक की मतगणना राजकीय पालिटेक्निक बथुआ में होगी।

 मतगणना के लिए पालिटेक्निक परिसर में चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी और कर्मचारी दिन भर तैयारी में जुटे रहे। कर्मचारियों द्वारा पालिटेक्निक परिसर में बैरीकेडिंग की गई है।

सहायक जिला निर्वाचन  अधिकारी पंचायत प्रमेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2015 के लिए मतगणना एक नवंबर को होगी।

मतगणना सभी विकास खंडों में निर्धारित स्थल पर न्याय पंचायतवार होगी। मतगणना के लिए न्याय  पंचायतवार टेबुल लगाया जाएगा। जिसके लिए न्याय पंचायतवार मतगणना एजेंटों का पास बनेगा।

 प्रत्येक न्याय पंचायत में केवल एक ही एजेंट का पास बनेगा। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर ससमय मतगणना का विवरण चस्पा रहेगा।

उन्होंने कहा कि जिले के 12 ब्लाकों में 105 न्याय पंचायतें हैं। जिनमें विकास खंड सिटी में दस, कोन में छह,  सीखड़ में छह, लालगंज में छह, जमालपुर में 13, मझवां में पांच, हलिया में दस, पहाड़ी में छह, नरायनपुर में13, छानबे में15, राजगढ़ में नौ और पटेहरा कला में छह न्याय पंचायत हैं।

 विकास खंड सिटी में राजकीय पालिटेक्निक बथुआ, कोन में मिश्रीलाल इंटर कालेज,  पहाड़ी में शिवलोक श्रीनेत्र कपसौर, छानबे में महाशक्ति इंटर कालेज बिहसड़ा, मझवां में जूनियर हाईस्कूल कछवां, सीखड़ में श्री शिवाजी नेशनल इंटर कालेज हांसीपुर को मतगणना स्थल बनाया गया है।
विज्ञापन


 वहीं विकास खंड लालगंज  में बापू उपरौध इंटर कालेज, हलिया में पंचशील महाविद्यालय मवईकला, पटेहरा कला में जवाहर नवोदय विद्यालय, नरायनपुर में कन्या नेहरु कन्या इंटर कालेज  शिवशंकरीधाम, जमालपुर में श्रीमती देवकली इंटर कालेज तथा राजगढ़ में किसान  इंटर कालेज में मतगणना होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें