डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रुप में जिले भर में मनाई गई। जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। स्कूलों में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। माता प्रसाद माता भीख इंटर कालेज में जनपदीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रमा प्रसाद ओझा ने कहा कि शिक्षक कभी अवकाश ग्रहण नहीं करता है वरन अवकाश के बाद उसकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।
उन्होंने शिक्षकों की समाज में उपादेयता पर प्रकाश डाला। उन्होंने औपचारिक क्षैक्षिक व्यवस्था से मुक्त होकर सामाजिक शैक्षिक व्यवस्था आ जाता है। प्रधानाचार्य डा. संजय कुमार मिश्रा ने शिक्षक कमला तिवारी, रामवृक्ष सिंह, कैलाश नाथ मिश्र, सूर्यमणि दूबे, विजय प्रताप सिंह, श्याम नारायण दूबे को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राधाकृष्णन के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। संचालन रमेश कुमार द्विवेदी ने किया।
इस दौरान डा. बीनारानी सिंह, डा. संतोष सिंह, उमाशंकर पांडेय, श्रमोद सिंह, डा. ओम प्रकाश शुक्ला, महेंद्र सोनकर आदि मौजूद रहे। डा. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम में शिक्षकों का सम्मान किया गया। बच्चों ने राधाकृष्णन का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान दिनेश चंद्र सर्राफ, आयुष कुमार सर्राफ, आस्था सर्राफ, प्रीति सर्राफ, अलंकृता दूबे आदि रहे। विंध्यवासिनी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। प्रबंधक अखिलेश मिश्रा ने उनके जीवन कृत्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान विशाल तैलंग, यशवंत सिंह, एमपी सिंह, अनुराग यादव, ज्ञानेश्वर मिश्र आदि रहे।
श्रीराम पब्लिक स्कूल में भी बच्चों ने जयंती मनाया। स्कूल के रीतेश यादव, ज्येाति, शिवम त्रिपाठी, जयश्री तिवारी को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। नेहरु कालेज में राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। जिसमें निदेशिका वैशाली श्रीवास्तव ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कामिनी श्रीवास्तव, प्रदीप यादव, अमित प्रजापति आदि रहे। लिटिल फ्लावर स्कूल में निदेशिका गीता गुप्ता ने उनके कृत्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान गीता गुप्ता, प्रत्यक्षा गुप्ता, अमृता सिंह, साक्षी पांडेय आदि रहे।
एमए पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। डायरेक्टर विजयानंद द्विवेदी ने बच्चों संग केक काटा। हिमांशु आनंद द्विवेदी, प्रमिला गुप्ता, रीना बानो आदि रहे। रामानुजम पब्लिक स्कूल में राधाकृष्णन की जयंती पर प्रधानाचार्या रेखा पाठक ने बच्चों को जानकारी दी। इस दौरान अरुणा गुप्ता, रोशनी गुप्ता, विधि, श्रेया आदि रहे।