देहात कोतवाली के समोगरा गांव हाईवे पर पास ट्रक से टकराकर मृत हाईवा चालक महेंद्र पाल। स्रोत - पर
मिर्जापुर। देहात कोतवाली के समोगरा गांव से गुजरे हाईवे पर बृहस्पतिवार की सुबह सड़क पर खड़े ट्रक से हाइवा टकराने से चालक की मौत हो गई। हादसा कोहरे के दौरान मवेशी को बचाने में हुआ। क्षतिग्रस्त हाइवा में चालक फंस गया था। पुलिस ने जेसीबी से हाइवा को अलग कर क्षतिग्रस्त हिस्से को काटकर चालक को बाहर निकाला था। लालगंज थाना क्षेत्र के बनवारी गांव निवासी शंकर पाल ने बताया कि बेटा महेंद्र पाल (35) सुबह खाली हाइवा लेकर निकला था। चुनार की गिट्टी लोड करके जाना था। रास्ते में देहात कोतवाली क्षेत्र के समोगरा गांव के पास हाईवे पर सामने मवेशी आ गया। उसे बचाने में कोहरे के चलते हाइवा खड़े ट्रक में जा टकराया। हादसे में हाइवा के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस पहुंची। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने जेसीबी से घंटे भर बाद हाइवा को ट्रक से अलग किया। क्षतिग्रस्त हिस्से को काटकर चालक महेंद्र को बाहर निकाला गया। उसे मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महेंद्र चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसे तीन पुत्री हैं।