फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी काटने जंगल जाते समय मिट्टी का तेल लेकर गया था युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के सुगरहवा जंगल में बुधवार की दोपहर मिले युवक के शव के मामले में उसके रिश्तेदार हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है।
विज्ञापन

सुनील कुमार 27 फरवरी की शाम को अपने घर से जंगल की ओर गया था। बुधवार की दोपहर को चरवाहों ने सुगरहवा जंगल में क्षतविक्षत शव देखा। शव से दुर्गंध आ रही थी। चरवाहों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों ने शव की पहचान सुनील कुमार के रूप की। जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। युवक की मौत के बाद तरह-तरह की चर्चा है। बड़े भाई दीप चंद ने पुलिस को बताया कि सुनील कुमार मानसिक रूप से कमजोर था। खाना खाने के बाद सुबह 10 बजे घर से जंगल लकड़ी लेने जाता था, पर 27 फरवरी को भोर में ही चला गया था। पानी वाले बोतल में केरोसिन लेकर गया था। कुछ लोगों से कहा था कि अब कोई उसे जिंदा नहीं देखेगा। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पर कुछ रिश्तेदारों ने हत्या की भी आशंका जताई। प्रभारी निरीक्षक छोटक यादव ने बताया कि परिवारिजनों से मिली जानकारी व घटनास्थल की प्रारंभिक जांच से मामला आत्महत्या का है। घटना कबी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें