फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में जब भी दंगा हुआ मुसलमानों ने किया : गिरिराज

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला और कहा कि हिंदुओं ने कभी दंगा नहीं किया। देश में जब भी दंगा हुआ, तब मुसलमानों का नाम सामने आया है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार को विंध्याचल में दर्शन-पूजन किया, फिर पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कहते हैं विसर्जन यात्रा का रूट क्यों नहीं तय किया गया। डूबकर मर जाएं। अगर कुछ पूछना है तो उस मुसलमान से पूछें, जिन्होंने हमारे भाई गोपाल को गोलियों से भून डाला। आपकी और राहुल गांधी की जुबान बंद हो जाएगी, क्योंकि आपको मुस्लिम वोट चाहिए। इसीलिए आपको हिंदू-मुसलमान दिख रहा है आज तक हिंदुओं ने कभी प्रहार नहीं किया, कभी दंगा नहीं किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी दंगाइयों का समर्थन से करते हैं। उनके लोग कह रहे हैं कि आने वाले समय में भारत में भी बांग्लादेश की तरह होगा। आप जान लीजिए कि यही बांग्लादेश में हो रहा है, जो बहराइच में हुआ है। इस दौरान प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, भदोही से भाजपा सांसद विनोद बिंद, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें