राजगढ़। धुरकर गांव में बांस काटने को लेकर हुए विवाद में मंगलवार की रात बड़े भाई ने सोते समय छोटे भाई के सिर पर पेचकस से वार कर घायल कर दिया। परिजन घायल को लेकर राजगढ़ अस्पताल पहुंचे, वहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन ट्रॉमा सेंटर ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
धुरकर गांव में दो भाइयों में बांस काटने को लेकर विवाद हो गया। बड़े भाई राजू पाल ने 30 वर्षीय छोटे भाई उमेश पाल पर मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे सोते समय पेचकस से हमला कर दिया। चीख पुकार पर मझला भाई सुरेश पाल मौके पर पहुंचा और छोटे भाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में ले गया, जहां प्राथमिक इलाज कर डॉक्टर ने ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर कर दिया, लेकिन ट्राॅमा सेंटर ले जाने से पहले ही उमेश की मौत हो गई। सूचना पर राजगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुरेश पाल ने बताया कि बड़े भाई ने छोटे भाई पर पेचकस से हमला किया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मारपीट में एक भाई की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।