पटेहरा (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को पड़ोसी के साथ पकड़ लिया। इस पर पत्नी और पड़ोसी ने उसकी हत्याकर ड्रम में भर देने की धमकी दी। पति की तहरीर पर मामला राजगढ़ थाने पर पहुंचा। वहां दो दिन पंचायत चलने के बाद सुलह हो गया।
संतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पति का आरोप है कि तीन साल से पड़ोसी युवक का घर पर आना-जाना है। बार-बार मना करने के बाद भी पड़ोसी युवक का घर पर आना-जाना बंद नहीं हो रहा है। 17 मई की रात प्रयागराज से रात 11 बजे घर पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी और पड़ोसी को कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। पति ने बताया कि पत्नी का फोन चेक करने पर पड़ोसी से बातचीत का रिकाॅर्ड मिला। पूछने पर आरोपी युवक और पत्नी उसे मारकर ड्रम में भर देने की धमकी देने लगे। 18 मई की सुबह पति ने घटना की तहरीर संतनगर थाने पर पर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को थाने पर बुलाया। दो दिनों दोनों पक्षों के बीच पंचायत चली। महिला को दो बच्चों की मां है। प्रभारी थानाध्यक्ष शिवप्रकाश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है।