फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहोश होने पर नैनी के पास तीन को फेंका

Fri, 16 Sep 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
गैंग के पास से मिले मोबाईल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अहमदाबाद से लौट रहे विंध्याचल के तीन यात्रियों को जहर खुरान गिरोह के सदस्यों ने गुरुवार की सुबह इलाहाबाद रेलवे स्टेशन के पास कोई नशीला पदार्थ खिलाकर उनके पास मौजूद हजारों रुपया,  मोबाइल तथा बैग लूट ले गए। बेहोश होने पर उन्हें नैनी के पास एक सूनसान स्थान पर लावारिस हालत में फेंक कर भाग निकले। मामले की जानकारी होने पर देर रात पहुंची पुलिस तीनों को स्थानीय पीएचसी ले गई। हालत में सुधार न होने पर तीनों को इलाहाबाद के स्वरूपरानी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।  
विज्ञापन



विंध्याचल थाना क्षेत्र के पियरीभीट गांव निवासी प्रमोद 22 वर्ष व सर्वेश 21 वर्ष तथा इसी थाना क्षेत्र के सोनौहा गांव निवासी श्रवण कुमार 18 वर्ष चार माह पूर्व अहमदाबाद के किसी कंपनी में कार्य करने गए थे।
बुधवार को वहां से संघमित्रा एक्सप्रेस ट्रेन पकड़कर गुरुवार को इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर उतरे। वहां से घर आने के लिए पैसेंजर ट्रेन का इंतजार करने लगे। इसी दौरान मिले जहर खुरान गिरोह के सदस्यों ने उसने मेल जोल बढ़ाते हुए उनके घर का पता पूछ लिया।
विज्ञापन



जानकारी होने पर कहा कि वह भी मिर्जापुर चलेंगे। मेलमिलाव होने पर गिरोह के सदस्यों ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। कुछ देर बाद बेहोश होने पर उनके पास मौजूद हजारों रुपया, मोबाइल समेत सारा सामान लेकर चंपत हो गए। इतना ही नहीं गिरोह के सदस्यों ने तीनों यात्रियों को नैनी के पास एक सूनसान स्थान पर बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग निकले। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाहाबाद के स्वरूपरानी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें