फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मोबाइल फोन पर लड़के ने मरने को कहा तो छात्रा ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लालगंज के रामपुर कामता प्रसाद गांव में मंगलवार की रात मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान एक लड़के ने मरने को कहा तो छात्रा ने जहर खा लिया। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टरों ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल में डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रामपुर कामता प्रसाद गांव निवासी अशोक कुमार सिंह नरायनपुर कोआपरेटिव में सचिव के पद पर तैनात हैं। उनको बड़ी बेटी श्रेया सिंह (17) रतनगंज स्थित सेंट जेवियर्स इंटर काॅलेज में इंटर की छात्रा थी। 15 मई को वह हॉस्टल से घर पहुंची थी। छात्रा की मां सविता देवी ने तहरीर देकर बताया कि श्रेया देर शाम पढ़ाई करने के लिए छत पर गई थी। रात में उसने छोटी बेटी को श्रेया को बुलाने के लिए छत पर भेजा।
कुछ देर बाद छोटी बेटी भागते हुए आई और बताया कि दीदी को कुछ हो गया है। इस पर वह भाग कर छत पहुंची तो श्रेया कुर्सी से नीचे गिरी थी। श्रेया ने कहा कि मां मुझे बचा लो, मैने जहर खा लिया है। मां ने पूछा कि ऐसा क्यों किया तो वह बोली कि एक लड़का विशाल मुझे मोबाइल फोन पर अक्सर परेशान करता है। कुछ देर पहले उसने कहा था कि तू मर जा तो मैने जहर खा लिया।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन उसे लेकर लालगंज सीएचसी पहुंचे। वहां से मंडलीय अस्पताल पहुंचे तो डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी विशाल कुमार निवासी बस्तराराजा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
..........................................................
चार साल से कर रहा था परेशान
छात्रा के पिता अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी उनकी बेटी को चार साल से परेशान कर रहा था। उसके उकसाने के कारण बेटी ने जहर खाकर जान दे दी। एक बार पुत्री ने अपनी मां से बताया था कि एक लड़का फोन कर परेशान करता है।

..............................................

डाॅक्टर बनना चाहती थी श्रेया
छात्रा के पिता ने बताया कि श्रेया पढ़ने में तेज थी। वह डाक्टर बनना चाहती थी। इसके लिए वह नीट की तैयारी कर रही थी। रात में छत पर ऑनलाइन क्लास ले रही थी। उसी दौरान लड़के का फोन आया और श्रेया ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

............................................
वर्जन
आरोपी लड़के ने पूछताछ में बताया कि वह श्रेया से चार साल से संपर्क में था। दोनों की मोबाइल फोन से बात होती थी। परिजन की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

संजय सिंह, थानाध्यक्ष लालगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें