फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विदाई नहीं होने पर पत्नी की गला रेत कर हत्या की फिर फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के देवाही गांव में पहाड़ा रेलवे स्टेशन के पास हड़हान बस्ती में रविवार को सुबह ससुराल आए पति ने विदाई नहीं होने पर पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद कमरे में पंखे में दुपट्टे के सहारे लगे फंदे से लटककर जान दे दी। शोर सुनकर जब तक परिजन पहुंचे, उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

पड़री थाना क्षेत्र के देवाही गांव निवासी शेषमणी ने अपनी पुत्री रीनू (25) की शादी मई 2019 में मध्य प्रदेश के मऊगंज जनपद के शाहपुर थाने के धरमपूरा गांव निवासी लालमनी के पुत्र सूर्यभान के साथ हुई थी। विवाद के चलते रीनू चार साल से अपने मायके में ही रह रही थी। बीच-बीच में सूर्यभान विदाई के लिए आता जाता था। रविवार को सुबह सूर्यभान ससुराल पहुंच कर अपने ससुर शेषमनी से विदाई की बात करने लगा, लेकिन रीनू ससुराल जाने के लिए तैयार नहीं हुई। इस पर सूर्यभान गांव के प्रधान के घर गया। प्रधान पति सूबेदार तथा अन्य लोगों ने दोनों पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन पत्नी रीनू ससुराल जाने के लिए तैयार नहीं हुई। इसके बाद दोनों घर पहुंचे। परिवार के लोगों को काम में व्यस्त देख सूर्यभान कमरे में बैठी पत्नी के पास पहुंचा और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। उसने चाकू से पत्नी का गला रेतने के बाद पेट में भी चाकू से वार दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद वह कमरे में पत्नी के दुपट्टे का पंखे के सहारे फंदा बनाकर उससे लटक गया। चीख पुकार सुनकर रीनू के पिता शेषमणि, मां अनीता तथा छोटी बहन रीतू ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से दरवाजा बंद था।
परिजन किसी तरह से दरवाजा तोड़कर अंदर गए रीनू खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी थी और सूर्यभान फंदे पर लटका था। घटना की सूचना पर पड़री थानाध्यक्ष विजय शंकर पटेल पुलिस फाेर्स के साथ पहुंचे। पड़री पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रीनू दो भाई और तीन बहनों में दूसरी नंबर पर थी। मौके पर पहुंचे एएसपी सिटी नितेश सिंह और सीओ सदर मंजरी राव ने भी जांच पड़ताल की। एएसपी सिटी नितेश सिंह का कहना है कि पत्नी की विदाई के लिए ससुराल आया था। पत्नी जाने को तैयार नहीं थी। इस बात को लेकर विवाद था। विदाई नहीं होने पर पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी और खुद फंदे से लटककर जान दे दी। दाेनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें