फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: घरवाले प्रेमी से शादी के लिए नहीं माने तो युवती गंगा में कूदी

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। प्रेमी के शादी के लिए परिजनों के मना करने पर देहात कोतवाली क्षेत्र भटौली पुल से शनिवार सुबह युवती ने गंगा में छलांग लगा दी। जिसे वहां मौजूद मछुआरों ने उसे बचा लिया। मछुआरों की सूचना पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस उसे पीएचसी ले गई। वहां परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह सात बजे युवती पुल पर आई। अचानक से गंगा में छलांग लगा दी। गंगा में कूदते समय वहां मौजूद मछुआरों ने उसे देख लिया। तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया। उसे बाहर निकाला। पुलिस की पूछताछ में 21 वर्षीय युवती ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहनेवाली है। कुछ दिन पहले उसे एक लड़के से प्रेम हो गया। वह उसीसे शादी करना चाहती है, घर वाले इससे नाराज थे। इसी बात को लेकर उसने बरैनी-भटौली पुल के बीच जाकर गंगा में कूदकर जान देने की कोशिश की। गुरसंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। उपचार के बाद देहात कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि युवती गंगा में कूदी थी। मछुआरों ने बचा लिया। उपचार के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें