फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आईजीआरएस पर शिकायत की तो दे दी गलत रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। हलिया विकासखंड के गुर्गी गोआश्रय स्थल से गोवंशों को छोड़े जाने की शिकायत ग्राम प्रधान रमेश मौर्य ने आईजीआरएस पर की थी। उनका आरोप है कि शिकायत के निस्तारण में गलत रिपोर्ट लगाकर बताया गया कि गोआश्रय स्थल के आसपास आबादी नहीं है, जबकि उनके अनुसार स्थल के पास ही आबादी है। ग्राम प्रधान ने बताया कि गोवंशों को खुले में छोड़े जाने से किसानों की फसलों को नुकसान होता है। वहीं, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि अब कोई समस्या नहीं है और उन्होंने स्वयं मौके का निरीक्षण किया है। ग्राम प्रधान ने भी बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें