फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में गेहूं खरीद ने पार किया पिछले वर्ष का आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में गेहूं खरीद अब अपने अंतिम चरण की ओर है। इस बार 10 दिन पूर्व ही गेहूं खरीद का पिछले वर्ष का आंकड़ा पार कर लिया गया है। साथ ही पिछले बार से इस बार 8317 किसानों से अधिक खरीद की गई है। अभी 15 जून तक खरीद होनी है। यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। जिले में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद हो रही है। जिले के 58 केंद्रों पर अब तक 47865.14 एमटी गेहूं की खरीद की जा चुकी है। कोरोना के कारण इस बार गेहूं क्रय का कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। अभी तक 23 हजार सात सौ 44 किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया जिसमें से 18 हजार सात सौ आठ को टोकन जारी किया गया। अभी भी बड़ी संख्या में किसान टोकन न मिल पाने के कारण अपना गेहूं नहीं बेच पा रहे हैं। इन केंद्रों में खाद्य विभाग के 18 क्रय केंद्र हैं। इसी प्रकार मंडी समिति के दो, पीसीएफ के 37, एफसीआई के एक क्रय केंद्र शामिल हैं। पिछली बार अब तक 5919 किसानों से 46987 एमटी गेहूं की खरीद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें