फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से दबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैलहट। चुनार थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरुषोत्तमपुर में भट्ठे के पास एक ट्रैक्टर के पलट जाने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक के मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र के सझौली गांव निवासी 25 वर्षीय युवक अरमान पुत्र मोइनुद्दीन खलासी का काम कर रहा था। मिट्टी ढुलाई के दौरान पुरुषोत्तमपुर ईट भट्ठे के पास ट्रैक्टर आठ फीट गड्ढे में गिर गया। गड्ढे में गिरने से अरमान ट्रैक्टर के नीचे दब गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन कर खलासी को बाहर निकाला। जब तक उसे बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अरमान तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें