जिले में 17 मार्च से होने वाली गेहूं की खरीद के लिए 93 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 27 क्रय केंद्रों को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मोबाइल क्रय केंद्र की स्वीकृति दी है।
सदर तहसील क्षेत्र में खाद्य विभाग के सात, यूपीएसएस के तीन व पीसीयू के एक क्रय केंद्र को मंजूरी दी गई है। इसी प्रकार लालगंज तहसील में खाद्य विभाग के तीन व पीसीएफ, यूपीएसएस तथा पीसीयू के एक- एक क्रय केंद्र को स्वीकृति दी गई है। मड़िहान तहसील में खाद्य विभाग, पीसीएफ, यूपीएसएस तथा पीसीयू को एक-एक मोबाइल क्रय केंद्र की स्वीकृति दी गई है। जिला खाद्य व विपणन अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि मोबाइल क्रय केंद्र खुलने से गेहूं खरीद में सुविधा होगी। साथ ही किसानों को भी इससे लाभ होगा। पहले खरीद एक मार्च से होने वाली थी लेकिन उसे अब 17 मार्च कर दिया गया है। संवाद