फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगरानी में बांटे गए सिलेंडर

Wed, 31 Dec 2014 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन की निगरानी में मंगलवार को नगर के मोर्चाघर के मैदान में उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर वितरित किया गया। यह कार्रवाई प्रशासन ने गत दिनाें सिलेंडर बुक करने व वितरण करने में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर की।
विज्ञापन


काफी देर तक लाइन में लगने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिलने पर महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
मंगलवार को सिलेंडर वितरण करने वाले वाहनाें को नगर के मोर्चाघर इलाके में बुला कर उपभोक्ताओें को गैस वितरण कराया गया।

इससे सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक करीब 500 मीटर दूरी तक उपभोक्ताओं की लाइन लगी रही। उपभोक्ता सुबह से ही साइकल व बाइक पर खाली सिलेंडर लाद कर मोर्चाघर पहुंचे थे।
विज्ञापन


 हाड़ कंपाऊ ठंड में भी कई महिलाएं रिक्शे पर सिलेंडर लाद कर लेने के लिए पहुंची तो काफी देर तक लाइन में लगने के बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं दिया गया।

 इससे नाराज महिलाओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
आरोप लगाया कि प्रशासन महिलाओं की अनदेखी कर रहा है। इससे उनको घंटाें लाइन में लगने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें