वसंत पंचमी पर शिक्षण संस्थानाें में मां सरस्वती पूजनोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां सरस्वती का पूजन-अर्चन किया गया। विद्यालयाें में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमाें में विद्यार्थियाें ने अपनी प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
नगर के महंत शिवाला स्थित एसएन पब्लिक स्कूल में विधिवत मां सरस्वती का पूजन किया गया। यहां बच्चाें ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इस दौरान डायरेक्टर राजेश सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे। जीडी बिनानी पीजी कालेज में विधि-विधान से मां सरस्वती पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। प्राचार्य डा. सुरेश पांडेय ने मंत्रोच्चार बीच पूजा किया। संचालन डा. ध्रुवजी पांडेय एवं पूजन धनंजय त्रिपाठी ने किया।
इस दौरान डा. राजीव अग्रवाल, डा. अशोक सिंह, डा. कैलाश अग्रहरि, डा. केके चौरसिया आदि मौजूद रहे। विंध्यवासिनी महाविद्यालय में पूजनोत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाें से मां की आराधना की। अध्यक्ष डा. नीरज त्रिपाठी व मुख्य अतिथि कैलाशपति त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इस दौरान प्राचार्य डा. प्रवीण सेठी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे। केबीपीजी कालेज में मां सरस्वती का पूजन बड़े ही श्रद्धाभाव से किया गया। पूजन में प्राचार्य डा. वीरेंद्र सिंह, प्रो. रमेश चंद्र ओझा, छात्रसंघ अध्यक्ष आकाश यादव, दिलीप यादव, शादाब, सनी कुमार, मंटू मिश्र हंसमुख सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
घनश्याम बिनानी एकेडमी आफ मैनेजमेंट साइंसेज में संस्थान की निदेशिका डा. शीला सिंह ने विधिवत मां का पूजन किया। प्रो. टीके मुखर्जी, जावेद आलम शेख, शिवांगी शिवम, आलोक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। तिवराने टोला स्थित गुड मार्निंग स्कूल में मां सरस्वती का पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया गया। प्रधानाचार्य सावित्री पांडेय ने बड़े ही श्रद्धाभाव से मां का पूजन किया।
सलिल पांडेय सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ व बच्चे मौजूद रहे। उधर, नगर के गिरधर के चौराहा स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल, वासलीगंज स्थित मंथन कैरियर क्लासेज एवं वार्टन पब्लिक स्कूल में विधि-विधान से मां सरस्वती का पूजन किया गया।