मिर्जापुर। वेब सीरीज मिर्जापुर नहीं देखी हैं, पर बताया जा रहा है कि उसमें शहर के बारे में गलत दिखाया गया है। शहर को बदनाम करने और उसका गलत चित्रण करने वाले वेब सीरीज पर जरूर प्रतिबंध लगना चाहिए। मिर्जापुर शहर धार्मिक और प्राचीन नगरी है। यहां के ऐतिहासिकता को भी बताना चाहिए। यह बातें भोजपुरी फिल्म अभिनेेत्री और आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता पायस पंडित ने रविवार को भरुहना स्थित कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान कही। अभिनेत्री ने कहा कि वे मिर्जापुर की रहने वाली हैं। शहर को लेकर अगर वेब सीरीज में गलत दिखाया गया है तो यह गलत हे। इस तरह के सीरीज पर रोक लगनी चाहिए।